मध्यप्रदेश पुलिस ने हिंदू लिव इन पार्टनर के जबरन धर्मांतरण में एक 35 वर्षीय मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी 30 वर्षीय लिव इन पार्टनर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह शादी के लिए उसे जबरन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था।
हिंदू लिव इन पार्टनर के जबरन धर्मांतरण में मध्यप्रदेश पुलिस ने एक 35 वर्षीय मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी 30 वर्षीय लिव इन पार्टनर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह शादी के लिए उसे जबरन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन
महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पति से तलाक के बाद पांच साल पहले वह जावेद खान से मिली। उसने अपना नाम राकेश कुशवाहा बताया और दोनों यादव कालोनी में जावेद के घर पर लिव इन में रहने लगे। तब महिला के तीन बच्चे थे और चौथा बच्चा उसे राकेश उर्फ जावेद से हुआ। महिला ने जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।