फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: यूक्रेन में फंसे 46 विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन पर किया संपर्क, विदिशा की छात्रा सृष्टि से स्वास्थ्य मंत्री ने की बात

Thu, 24 Feb 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत के यूक्रेन में फंसे लोगों को लेकर परिजन परेशान हैं। गुरुवार को यूक्रेन में फंसे 46 विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क किया। वहीं, इनमें से एक एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि से स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बात की और सुरक्षित वापस लाने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
Dr. Prabhuram Choudhary - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन पर यूक्रेन में 46 विद्यार्थियों के होने की सूचना दर्ज हुई है। भोपाल के 9, इंदौर के 3, धार 4, उज्जैन 4, देवास 4, राइसेन 3, सिहोर 2, बड़वानी 2, तथा जबलपुर, छिन्दवाड़ा, मुरेना, नर्मदापुरम. डिंडोरि, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगोन, झाबुआ, बड़वानी, सागर, बालाघाट, रतलाम, बुरहानपुर प्रत्येक से 1-1 (कुल 46) सूचनाएँ दर्ज हुई हैं। समस्त सम्बन्धित यूक्रेन में वर्तमान में सुरक्षित हैं। उन्हें यूक्रेन में भारतीय दूतावास के सतत सम्पर्क में रहने की समझाईश दी गयी। तथा दूतावास की advisory का पूर्ण पालन करने हेतु बताया गया है। वर्तमान में यूक्रेन से समस्त हवाई एवं समुद्रीय यातायात पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन


डॉ. प्रभुराम चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव, कवी मेडिकल कॉलेज में अध्ययन रत विदिशा की छात्रा सृष्टि विल्सन से मैंने फोन पर बात की है। सृष्टि कुशल से है। मैंने उसे फ्लाइट शुरू होने पर देश वापस आने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। सृष्टि को यूक्रेन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और उसे स्थानीय स्तर पर मदद देने के लिए यूक्रेन में मेरे निजी संबंधी से बात की और बिटिया से उनकी बात कराई। विदिशा जिला चिकित्सालय में पदस्थ सृष्टि की मां वैशाली विल्सन ने वर्तमान हालात में बिटिया को देश वापसी में मदद मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बता दें सृष्टि की मां वैशाली विल्सन ने बेटी को यूक्रेन से लाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर कॉल किया था। उसे हेल्पलाइन से यूक्रेन के थाने कॉल करने का जवाब मिला था। इसके बाद वैशाली को पीएमओ के नाम पर ठगों ने ठग लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें