फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1781 नए मामले दर्ज, राज्य में हर 100 मरीजों में से 81 बीमारी से उबरे

Thu, 22 Apr 2021 04:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बुधवार को कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,024 रही। जिले में अब तक कोरोना से ठीक होकर कुल 80 हजार 406 लोग अपने घर लौट चुके हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को कोरोना वायरस के 1781 नए मामले सामने आए। साथ ही शहर में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 94 हजार 549 तक पहुंच गई। यहां पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से सात लोगों की मौत भी हुई। ऐसे में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,069 हो गई। वहीं, बुधवार को कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,024 रही। जिले में अब तक कोरोना से ठीक होकर कुल 80 हजार 406 लोग अपने घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले 13 हजार के पार
वहीं, प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां बुधवार को कोविड-19 के 1709 नए मामले सामने आए जबकि ग्वालियर में 1219 और जबलपुर में 789 नए मामलों की पुष्टि हुई। अब अगर पूरे मध्यप्रदेश के आंकड़ों पर ध्यान दें तो यहां बुधवार को कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 13 हजार 107 नए मामले सामने आए। वहीं, राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4 लाख 46 हजार 811 तक पहुंच गई।

चार हजार से अधिक लोगों की हुई मौत
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 75 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 4 हजार 788 तक जा पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में प्रत्येक 100 कोरोना के मरीजों में से 81 इस बीमारी से उबर चुके हैं।
विज्ञापन


9,035 रोगियों को अस्पताल से मिली छुट्टी
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 59 हजार 755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 82 हजार 268 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन 9,035 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें