फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पटवारी की शादी में लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां, शामिल हुए एक हजार लोग

Tue, 26 May 2020 12:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
विज्ञापन
शादी में लॉकडाउन का उल्लंघन - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में सोमवार रात कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच एक शादी में भारी भीड़ जुटी। मामला जिले के बिलासा गांव का है, जहां एक पटवारी की शादी में शामिल होने के लिए एक हजार के करीब लोग पहुंच गए। 

विज्ञापन




पटवारी की शादी में सिर्फ 25 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति थी, लेकिन यहां एक हजार के करीब लोग लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पहुंच गए। बारात में जमकर नाच-गाना हुआ। इन लोगों ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही ये सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी बिलासा के रहने वाले हैं और इन दिनों इनकी तैनाती बैतूल जिले में हैं। 

जानकारी के मुताबिक, कनु चौहान नामक शख्स की शादी थी। वह मध्यप्रदेश सरकार में पटवारी है। इनकी लॉकडाउन के माहौल में भी शादी जोर-शोर से हुई। धूमधाम से बरात निकाली गई और एक हजार के करीब लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

 


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम यहां पहुंची और लोगों को अपने-अपने घर भेजा। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धीरज बब्बर ने कहा कि पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रशासन की तरफ से शादी की अनुमति दी गई थी, लेकिन समारोह में केवल 25 लोगों को शामिल होने की इजाजत थी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें