फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनावः 'भाजपा के नाम पर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस'

Wed, 07 Nov 2018 01:53 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राकेश सिंह
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। राकेश सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के दम पर कांग्रेस चुनाव जीतना चाहती है। राकेश सिंह का इशारा उन दागी नेताओं की तरफ था,जो भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि जीतने वाले चेहरे भाजपा के अब भी मौजूद है। भाजपा के कार्यकर्ता अंत तक अपनी  पार्टी का ही साथ देंगे। 
विज्ञापन


जबलपुर पहुंचकर पार्टी से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी नाराजगी की वजह पार्टी नहीं है। पार्टी और संगठन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी एक विधानसभा क्षेत्र से एक ही व्यक्ति को टिकट दे सकती है।

इसके अलावा उन्होंने इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय में टिकट वितरण को लेकर छिड़े आंतरिक द्वंद्ध पर कहा कि ये मीडिया के चिंतन का विषय है। ऐसे विषय पर विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें