फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Suicide: विदिशा में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Jun 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। मामला कुरवाई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े ने सोमवार रात ट्रेन के आगे खड़े होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, कुरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आगासौद निवासी संजू कुशवाह और इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरुआ की रहने वाली युवती जोली ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक युवक पेशे से डीजे चलाने का कार्य करता था। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद करके पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया और पूरे मामले में आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी एसआई के मुताबिक, एक लड़का और एक लड़की पनवेल एक्सप्रेस के सामने रात में खड़े हो गए और उनके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इसकी सूचना ट्रेन ड्राइवर ने संबंधित स्टेशन पर दी, तब जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और  उन्होंने दोनों शव का पंचनामा बनाया। जांच अधिकारी के मुताबिक, 21 साल का संजू कुशवाह कुरवाई थाना अंतर्गत आगासौद का रहने वाला है। वहीं, युवती जिसका नाम जोली खंगार है वह ग्राम ककरुआ की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें