फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में प्रेमी युगल पर हमला: प्रेमिका के भाई ने पहले लोडिंग गाड़ी से कुचलने की कोशिश, हादसे से बचे तो पीटा

Tue, 19 Apr 2022 02:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में प्रेमी-प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने की जानकारी सामने आई है। ये हमला प्रेमिका के भाई ने किया था। पहले तो दोनों की स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जब वे हादसे में बच गए तो उन्हें पीटा गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस आरोपी भाई और लोडिंग चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका की स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में प्यार करने वाले जोड़े पर प्रेमिका के भाई ने जानलेवा हमला किया है। उसने पहले तो दोनों की स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जब वे हादसे में बच गए तो उन्हें पीटा गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस आरोपी भाई और लोडिंग चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। 22 वर्षीय विजय हिरवे निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 4 बजे मोहल्ले में रहने वाली नगमा को स्कूटी पर बैठाकर अयोध्या नगर की तरफ आ रहा था। जेके रोड में नगमा के भाई अजीम मंसूरी ने हमें देख लिया। वो एक लोडिंग गाड़ी में था, जिसे उसका दोस्त रवि रंगीले चला रहा था। हम लोग डरकर मिनाल की तरफ भागे। अजीम लोडिंग गाड़ी से हम दोनों का पीछे करने लगा।

मिनाल गेट-2 के पास ब्रेकर की वजह से विजय ने स्कूटी स्लो कर ली। यहां अजीम ने हमारी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। नगमा नीचे गिरकर लोडिंग में फंस गई। चोट लगने की वजह से हमारे शरीर से खून निकल रहा था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस बीच अजीम ने हम दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोस्त रवि ने भी मारपीट की, और धमकी दी।
विज्ञापन


अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के परिवार वाले राजी नहीं हैं। दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई। सोमवार को दोनों इसी इरादे से घर से निकले। रास्ते में लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया। इसके बाद उसने गाड़ी चढ़ा दी। लड़की का भाई पानी का व्यापार करता है। घटना के समय लोडिंग वाहन रवि चला रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें