फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पांच हजार की रिश्वत मांग रहा था रोजगार सहायक, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Mon, 22 Aug 2022 05:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही से मजदूरी की राशि निकलवाने के नाम पर रोजगार सहायक पांच हजार की रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन
गिरफ्त में रोजगार सहायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही से मजदूरी की राशि निकलवाने के नाम पर रोजगार सहायक पांच हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर सोमवार को लोकायुक्त की टीम ने उसे छिंदवाड़ा जिले के पंचायत कार्यालय में रंगेहाथ धर दबोचा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चारगांव निवासी राजा राम नरवरे पुत्र सुंदरलाल नरवरे ने मजदूरी की किस्त निकलवाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप कार्यालय में पदस्थ रोजगार सहायक कैलाश श्यामकर पर लगाए थे। आरोप है कि पदस्थ रोजगार सहायक कैलाश श्यामकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी दिलाने के लिए पांच की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जनपद पंचायत कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
 
शिकायतकर्ता राजाराम ने बताया कि उसके पिता का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत हुआ था। जिसकी मजदूरी के 18 हजार रुपये खाते में आने शेष थे। जिसकी आखिरी किस्त निकालने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत न देने पर रोजगार सहायक उन्हें दफ्तर के चक्कर कटवा रहा था। ऐसे में लोकायुक्त निरीक्षक ऑस्कर किंडो और निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान ने उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें