मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक 50 वर्षीय महिला मतदान कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। आज यहां छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
मामले पर मुख्य चुनाव अधिकारी वीएल कांता राव ने बताया कि सुनंदा कोटेकर की ड्यूटी छिंदवाड़ा के सौसर क्षेत्र के लोथीखेड़ा पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। उन्हें रविवार की रात बेचैनी हो रही थी।
उन्होंने बताया कि सुनंदा को कोई चिकित्सकीय सहायता दी जाती इससे पहले ही उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
बता दें आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।