फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया को समर्थन न देकर लालू ने की बड़ी गलती, भोपाल में करेंगे मेरा प्रचार: दिग्विजय

Sun, 28 Apr 2019 07:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को अचानक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने भाकपा को विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक इंद्रधनुष की तरह है जिसमें लेफ्ट-राइट सभी हैं। मेरा मानना है कि यूपीए के पहले कार्यकाल में हम लेफ्ट की वजह से ही जीते। 

दिग्विजय ने कहा ''मैं कन्हैया का समर्थक हूं और मैं अपनी पार्टी में भी इस बात को कहा कि आरजेडी ने बहुत बड़ी गलती की है और मैंने कोशिश की बात करने कि यह सीट सीपीआई को देनी चाहिए। और मुझे इस बात की खुशी है आठ और नौ को वो प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं।''
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कन्हैया पर देश विरोधी नारे लगाने का झूठा आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया।

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा सा ही फर्क था। गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का समर्थन करने की बात कही है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें