फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पीएम मोदी ने पायजामा-पैंट पहनना नहीं सीखा था तब नेहरु, इंदिरा ने देश में सेना बना दी थी: कमलनाथ

Tue, 16 Apr 2019 09:26 AM IST
आसिम खान भाषा, खंडवा
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने (मोदी) पायजामा-पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस देश की फौज, एयरफोर्स और नेवी बनाई थी।

विज्ञापन


खंडवा जिले के हरसूद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘मोदी जी आप देश की सुरक्षा की बात करते हैं। क्या 5 साल पहले (मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले) देश सुरक्षित हाथों में नहीं था?’ उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी जब आपने पायजामा और पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस देश की फौज बनाई थी, एयरफोर्स बनाई थी, नेवी बनाई थी। और आप कहते हो देश सुरक्षित है आपके नीचे।’ 
 

कमलनाथ ने कहा, ‘सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले किसकी सरकार में हुए? किसके कार्यकाल में हुए? किसकी सरकार थी दिल्ली में जब संसद पर आतंकी हमला हुआ? भाजपा की सरकार थी और आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा आतंकी हमले जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहती है तब होते हैं।’ 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते थे कि करोड़ों युवाओं को रोजगार देंगे। कितने युवाओं को रोजगार मिला है? आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। मोदी जी कहते थे अच्छे दिन आएंगे। किसके अच्छे दिन आए? मोदी जी कहते थे काला धन आएगा। क्या काला धन आया? कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें