फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा कंटेनर, अंदर छिपकर जा रहे थे 18 लोग

Sat, 02 May 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
कंटेनर में से 18 लोगों को पकड़ा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा है। जिसके चलते परिवहन के सभी साधन बंद हैं। लॉकडाउन की वजह से मजदूर किसी भी तरह से अपने घरों को लौटना चाहते हैं। प्रशासन लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के इंदौर हाइवे से गुजर रहे एक कंटेनर में से 18 लोगों को पकड़ा गया है। ये सभी महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन


यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रैफिक सूबेदार अमित यादव इंदौर हाइवे पर रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात थे। तभी अचानक उन्हें मुंबई की तरफ से एक कंटेनर आती हुई दिखी। उन्होंने उसे रोका और उसकी चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दिखा कि कंटेनर में एक बड़ा सा होल बना हुआ है और उसमें ढक्कन लगा हुआ है।



जब उन्होंने उसे खोला तो भौचक्का रह गए। कंटेनर में से एक-एक कर 18 लोग बाहर निकले। पूछताछ में पता चला कि ये लोग उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहे थे। सांवेर थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल प्रशासन को देते हुए मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया। वहीं, चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मजदूरों को उनके लिए बनाए गए आवास में भेज दिया गया।
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से शहरों में रोजगार मिलने बंद हो गए हैं। इसकी वजह से मजदूर किसी भी तरह से अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें