फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शराब-कबाब पार्टी: शाजापुर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, विद्या की देवी मां सरस्वती के सामने छलकाए जाम

Sat, 05 Feb 2022 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर के सुंदरसी में स्कूल में एक शिक्षक की शराब और कबाब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
स्कूल में मां सरस्वती की तस्वीर के सामने शराब पीते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के स्कूलों में जहां बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा आराधना की जा रही है, तो वहीं मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के एक स्कूल से प्रदेश को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। शाजापुर जिले के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक का अपने दोस्तों के साथ शराब और कबाब पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया है। शिक्षक जिस क्लास रूम के टेबल पर जाम लेकर बैठे हैं वहीं कुछ दूर मां सरस्वती की तस्वीर विराजमान है। 
विज्ञापन


शिक्षा के मंदिर को शराब का अड्डा बनाने वाली ये घटना शाजापुर के सुंदरसी की है। जहां कोरोना संक्रमण के कारण पैरेंट्स बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। ऐसे में स्कूल के ही एक शिक्षक भगवान सिंह ने स्कूल के खाली क्लास रूम को अपनी मधुशाला बना लिया और अपने  दोस्तों के साथ मिलकर पहले यहां कबाब बनाए और फिर जाम छलकाए। ग्रामीणों को जैसे ही शिक्षक की इस शर्मनाक करतूत की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंचे और पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था किस कदर बदहाल है। शिक्षा के मंदिर में विद्या की देवी के सामने ही जो शिक्षक शराब और कबाब पार्टी कर रहे हैं वो बच्चों को क्या और कैसी शिक्षा देते होंगे। स्कूलों की जिस क्लास में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना होनी चाहिए वहां शिक्षक की शराब और कबाब पार्टी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें