फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: महेश्वर के जलकोटी गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत से रात में घरों से नहीं निकल रहे ग्रामीण

Sun, 12 Feb 2023 10:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

जलकोटी गांव के रहने वाले शिव ने बताया कि तेंदुआ के घूमने की घटना सही है। मैंने खुद अपने खेत में तेंदुए के पैरों के निशान देखे हैं। लोग डर के साथ सावधानी भी अपना रहे हैं। लोग अकेले आने जाने पर लकड़ी जैसे हथियार पास में रखते हैं।
विज्ञापन
जलकोटी गांव में घूमता हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश्वर में नगर से पांच किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के सहस्त्रधारा तट के पास जलकोटी गांव में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ आने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण दिन में अपने बच्चों को बाहर खेतों में नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं, रात्रि में भी सभी अपने घरों के दरवाजे बंद कर डर के साए में रात गुजार रहे हैं।

विज्ञापन


गांव के निवासी शिव मेवाड़ा ने बताया कि घटना सही है। मैंने खुद अपने खेत में तेंदुए के पैरों के निशान देखे हैं। लोग डर के साथ सावधानी भी अपना रहे हैं। कहीं भी अकेले नहीं आ-जा रहे हैं। वहीं, लोग अकेले आने जाने पर लकड़ी जैसे हथियार पास में रखते हैं।

जलकोटी निवासी राजू मेवाडे जो ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। राजू ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब छह खेत पर जाने के दौरान कारम नदी के पास तेंदुए को उन्होंने खुद घूमते हुए देखा है।
विज्ञापन


इस विषय में क्षेत्र के काकड़दा वन रेंजर वीरेंद्र अचाले से बात की गई। उन्होंने बताया कि हमें इस विषय को लेकर कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें