कैलारस तहसील के नेपरी पुल के नीचे खेत की बाउंड्री वॉल के तारों में तेंदुए का उलझा हुआ शव मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि करंट से तेंदुए की मौत हो सकती है। फिलहाल वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। तेंदुए के शव की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की।
बाउंड्री वॉल के तारों में करंट
बता दें कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाउंड्री वॉल के तारों में उलझने से तेंदुए की मौत का होना बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि करंट से ही तेंदुए की मौत हो सकती है।