फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को चेताया, कहा- किसानों पर लाठियां बरसाना बर्दाश्त नहीं

Tue, 25 Dec 2018 04:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के किसान इस समय यूरिया की किल्लत से गुजर रहे हैं। प्रदेश में यूरिया को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज की जिसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है। कमलनाथ ने टवीट किया कि "प्रदेश में शीघ्र हल होगा यूरिया का संकट। किसान भाई परेशान ना हों। सतत प्रयासों से पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित"। 

विज्ञापन


"यूरिया लेने के लिये आ रहे किसानो पर लाठियाँ बर्दाश्त नहीं। यह कमलनाथ की सरकार है , किसान हितैषी सरकार है। अधिकारी पुरानी मानसिकता बदलें"। कमलनाथ ने इसी पर एक और ट्वीट किया, "यह पुरानी सरकार नहीं, जहाँ किसानों के सीने पर गोलियाँ तक दाग़ी गयीं। क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने ना दें लेकिन किसानो का दमन बर्दाश्त नहीं। मेरी सभी ज़िम्मेदारों को खुली चेतावनी।

बता दें कि सोमवार को यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों ने रायसेन, राजगढ़, विदिशा, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़-विदिशा और अशोकनगर में प्रदर्शन किया था और चक्काजाम कर दिया था। जिस पर पुलिस छतरपुर और राजगढ़ में लाठियां फटकारी थीं। इस मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को अशोकनगर और टीकमगढ़ में पुलिस के पहरे में यूरिया बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें