फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwariya Accident: ग्वालियर के छह कांवड़ियों की मौत का आखिरी वीडियो आया सामने, देखने वालों की आंखें हो रही नम

Sun, 24 Jul 2022 01:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

यूुपी के हाथरस में शनिवार को ग्वालियर के छह कावड़ियों का मौत हो गई थी। वीडियो में सभी कांवड़िया भोले की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सड़क किनारे का है और हादसे से 12 घंटे पहले बनाया गया था।
विज्ञापन
12 घंटे पहले हाथरस में हादसे के शिकार हुए कांवड़ियों ने अपने परिजनों को नाचते हुए का वीडियो भेजा था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस में ग्वालियर के कावड़ियों का मौत से पहले एक आखिरी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सभी कांवड़िया भोले की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में  सड़क के किनारे सभी कांवड़िया नाच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों की मौत से 12 घंटे पहले का यह वीडियो है। वीडियो में मृतक नरेश पाल कंधे पर थैला टांग कर नाच रहा है और उसका एक साथी उसे गोद में उठाने की कोशिश कर रहा है। अब इस वीडियो को देखकर सभी की आंखें नम हो रही है।
विज्ञापन

 

हाथरस में सड़क दुर्घटना का शिकार होने से पहले कावड़िये भक्ति-भाव में डूबे हुए थे। उनका यह आखिरी वीडियो अब सामने आया है। #Gwalior #Hathras #Kawaryatra pic.twitter.com/BBfvhg20se

— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 24, 2022 "

बता दें कि, 23 जुलाई को हाथरस में एक डंपर ने सात कांवड़ियों को कुचल दिया था। जिसमें छह की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस की माने तो डंपर की रफ्तार अधिक होने की वजह से यह हादसा हुआ। सभी मृतकों के शव शनिवार को ग्वालियर के बहांगीखुर्द गांव में लाया गया। जहां पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। छह की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव में हर व्यक्ति की आंखें नम है। 
विज्ञापन


इसी बीच मृतक कावड़ियों का भक्ति में झूमते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो खुद  मृतक कांवड़ियों ने हादसे से पहले अपने परिवार के लोगों को भेजा था। वीडियो में सभी कांवड़िया जमकर भक्ति में झूम रहे हैं। "जरा सी भांग पिला दे यार" गाने पर नाच रहे हैं। लेकिन उन कांवड़ियों को शायद नहीं पता होगा कि वह भक्ति में झूमने के बाद मौत के काल में इस तरह समा जाएंगे। मृतक कावड़ियों की इस वीडियो को देखकर ग्रामीणों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें