फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंगरौली में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भू-अर्जन का लिपिक गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घूस लेते हुए भू-अर्जन के लिपिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने भू-अर्जन के लिपिक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। घूसखोर भू-अर्जन शाखा में पदस्थ लिपिक का नाम रवींद्र घोसी है, जिसे रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के बेलवार गांव निवासी हरीलाल शाह से भू-अर्जन के लिपिक रवींद्र घोसी ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। वहीं, आज यानी गुरुवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत देते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भू-अर्जन शाखा में पदस्थ लिपिक का घूसखोर रवींद्र घोसी के खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें