फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: चीता पवन भी कूनो के खुले जंगल में आजाद, अब चीतों की संख्या हुई चार

Fri, 22 Dec 2023 11:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

Kuno National Park: चीता पवन भी कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में आजाद हो गया है। बता दें कि अब खुले जंगल में चीतों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
चीता पवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद नर चीता पवन को फिर से खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। गुरुवार की शाम को पवन चीते को भी कूनो नेशनल पार्क के नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। जहां बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा को छोड़ा है। यह क्षेत्र कूनो नेशनल पार्क के पीपल बावड़ी पर्यटन जॉन के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


पवन चीते को नामीबिया से लाए जाने के बाद सबसे पहले 21 मार्च को जंगल में छोड़ा गया था। कूनो से बार-बार बाहर निकलने वाला चर्चित चीता पवन कूनो की सीमा लांघकर कभी शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क तो कभी यूपी की सीमा तक चला जाता था और ट्रैंकुलाइज कर वापस लाना पड़ता था। सुरक्षा की दृष्टि से अन्य चीतों के साथ पवन चीते को भी बाड़े में बंद कर दिया गया था।

अब कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चीतों की संख्या चार हो चुकी है, जिसमें एक मादा चीता वीरा और तीन नर चीते अग्नि, वायु और पवन चीता शामिल हैं। कूनो नेशनल पार्क में चल रहे कूनो फेस्टिवल कार्यक्रम में अब पर्यटक खुले जंगल में चार चीतों को देख सकेंगे। कूनो फेस्टिवल के दौरान दो नर चीतों को एक साथ छोड़ा था और एक मादा चीता वीरा को बुधवार को छोड़ दिया था और आज फिर एक और चीते पवन को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें