फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: चीता गामिनी के एक शावक की मौत, मां के पास ही मिला शव, तीन महीने का था

Wed, 05 Jun 2024 12:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी के एक शावक की मौत हो हुई है। मां के पास ही वह मृत अवस्था में मिला।उसकी मौत का क्या कारण रहा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 9 मार्च को गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
कूनो में मादा चीता गामिनी के एक शावक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी खबर आई है। मादा चीता गामिनी के छह शावकों में से एक की मौत हो गई। कूनो नेशनल पार्क की टीम को गामिनी के पास शावक मृत अवस्था में पड़ा मिला। वह करीब तीन महीने का था। 

विज्ञापन


दरअसल, मादा चीता गामिनी ने 9 मार्च को 6 शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक की मंगलवार शाम को मौत हो गई है। पार्क प्रबंधन के अनुसार चीता गामिनी का एक शावक उसके पास काफी देर से अचेत पड़ा था। वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। संदेह होने पर डॉक्टरों की टीम ने वहां जाकर उसका चेकअप किया, तब पता चला कि उसकी मौत हो गई है। शावक बीमार नहीं था, ऐसे में उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्क प्रबंधन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शावक की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।    

अब पांच शावक बचे 
मादा चीता गामिनी ने बीती 9 मार्च को 6 शावकों को जन्म दिया था। एक की मौत होने के बाद अब पांच शावक बचे हैं। सभी अपनी मां गामिनी के साथ उसके बाड़े में हैं। पार्क प्रबंधन सभी नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें