फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep-Vanshika Wedding: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर बाबा, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Sat, 14 Mar 2026 11:01 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Kuldeep-Vanshika Wedding News:मसूरी में आयोजित भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव व वंशिका चड्ढा के विवाह समारोह में बागेश्वर महाराज के पहुंचने से कार्यक्रम में आध्यात्मिक माहौल बन गया। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। देखें कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर महाराज) पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के अवसर पर मसूरी में खास धार्मिक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर महाराज) भी कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और भगवान का चित्र भेंट कर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी समारोह के दौरान बाबा बागेश्वर के साथ मुस्कुराते हुए कुलदीप यादव। - फोटो : अमर उजाला
कुलदीप यादव और वंशिका दिया आशीर्वाद
मसूरी में आयोजित इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे। इस दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भरा रहे। कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी बागेश्वर महाराज का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

शादी समारोह के दौरान बात करते हुए बाबा बागेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
कई खास मेहमानों के शामिल होने की भी चर्चा
गौरतलब है कि कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। अपनी खास चाइनामैन गेंदबाजी शैली के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। उनके विवाह समारोह में देश के कई खास मेहमानों के शामिल होने की भी चर्चा है।

बालाजी सरकार की पटकी पहनाते हुए कुलदीप यादव को बाबा बागेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
मौजूद लोगों में दिखा खूब उत्साह
बागेश्वर महाराज के आगमन की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भी उत्साह देखा गया। कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और इस खास मौके का हिस्सा बने। शादी समारोह के दौरान का यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बागेश्वर महाराज कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाते और नवदंपति को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी और धार्मिक संत एक ही मंच
मसूरी में आयोजित यह शादी समारोह क्रिकेट और आध्यात्मिक जगत के संगम के रूप में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां खेल जगत के स्टार खिलाड़ी और धार्मिक संत एक ही मंच पर नजर आए।

ये भी पढ़ें- Kuldeep-Vanshika Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे; शादी की तस्वीरें देखीं क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें