फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk: कृष्णा गुरुजी बोले- जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक के मुद्दे पर सरकार करे संवाद

Thu, 16 Jul 2026 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आध्यात्मिक चिंतक कृष्णा गुरुजी ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत सोनम वांगचुक के मुद्दों पर केंद्र सरकार से संवेदनशील संवाद की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति का सम्मान जरूरी है। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत से जनहित, जनविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक चिंतक एवं मानवसेवी कृष्णा कांत मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर केंद्र सरकार से संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


कृष्णा गुरुजी ने सोशल मीडिया मंच X पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नागरिकों की चिंताओं पर सरकार की प्रतिक्रिया जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार इस विषय पर कम से कम एक आधिकारिक प्रतिक्रिया देकर संवाद की सकारात्मक शुरुआत करे।

ये भी पढ़ें- इंदौर में नवलखा चौराहे पर फूटी पाइपलाइन, सड़कों पर नदी के समान बहता रहा नर्मदा जल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं एक आध्यात्मिक चिंतक और मानवसेवी के रूप में मानता हूं कि संवाद हर जटिल परिस्थिति का सबसे प्रभावी और शांतिपूर्ण समाधान है। सरकार और आंदोलनकारी यदि सकारात्मक चर्चा के माध्यम से आगे बढ़ें, तो देशहित में संतुलित और सम्मानजनक समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन


कृष्णा गुरुजी ने यह भी कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा संवाद, सहमति और संवेदनशीलता पर आधारित रही है। ऐसे में सभी पक्षों को संयम, शांति और परस्पर सम्मान बनाए रखते हुए समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच शीघ्र सकारात्मक संवाद स्थापित होगा, जिससे जनविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें