फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में वीआईपी रोड पर जन्मदिन मना रहे दोस्तों में विवाद, एक दूसरे पर किया चाकू से हमला

Sun, 30 Jul 2023 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड परकेक काटने के दौरान दोस्तों में विवाद हो गया। विवाद में सभी ने एक दूसरे पर चाकू चला दिए।
विज्ञापन
घायलों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर शनिवार रात जन्मदिन मना रहे कुछ दोस्तों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक,  दूसरे को चाकू मारना शुरू कर दिए। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को बुलाया। इस झगड़े में तीन दोस्त घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


कोतवाली एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि एक्सीलेंस स्कूल के सामने वीआईपी सड़क पर आमतौर पर शाम के समय बहुत सारे लोग घूमने निकलते हैं। यहीं पर कुछ दोस्त एकत्रित थे। उनमें से एक का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए सभी ने चंदा एकत्रित करके केक लाए।

केक काटने के दौरान किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया और सभी आपस में झगड़ गए। उन्होंने एक दूसरे पर चाकू चलाई, जिसमें अनिकेत असाटी, यश खत्री व प्रभात ठाकुर को कमर के निचले हिस्से में चाकू लगे। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें