फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले- जिनकी नफरत है पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही है मोहब्बत की दुकान

Sun, 30 Jul 2023 02:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि मंच पर कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी और कन्हैया कुमार बैठेंगे। तीनों एक साथ है। एक है जो जाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे। दूसरे वह जिनके दामन में 84 के कत्लेआम के छीटे है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए है। रविवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत में पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार के एक मंच पर आने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के मंच पर जो लोग बैठेंगे उनकी पहचान ही नफरत फैलाने की है। यह तो वही बात हो गयी कि जिनकी नफरत है पहचान, कांग्रेस उनसे मोहब्बत की दुकान खुलवा रही है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि मंच पर कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी और कन्हैया कुमार बैठेंगे। उन्होंने दिग्विजय को लेकर कहा कि एक है जो जाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे। वहीं, कमलनाथ को लेकर कहा कि दूसरे वह जिनके दामन में 84 के कत्लेआम के छीटे है। कन्हैया कुमार के बारे में कहा कि तीसरे वह है जो नारे लगाते है भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह।  मिश्रा ने कहा कि मतलब मंच पर जॉन जानी जनार्दन तीनों होंगे। इससे आप अंदाज कर लीजिए कि यह तीनो वहां किस तरह मोहब्बत की दुकान लगाएंगे। यह तो वही बात हो गयी कि जिनकी नफरत है पहचान है, कांग्रेस उनसे मोहब्बत की दुकान खुलवा रही है। 

एक तरफ हमारी पार्टी के राष्ट्रवादी लोग हैं 
डॉ मिश्रा ने कहा कि एक हमारी पार्टी है। एक तरफ राष्ट्रवादी लोग हैं जो राष्ट्र की आराधना करते हैं। दूसरी तरफ नफरत की दुकान है और इस दुकान में नफरत का सामान भरा हुआ है। यह इसे मोहब्बत की दुकान का नाम देते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की दुकान के नाम पर कितना भी भ्रम फैला ले, लेकिन जनता  को पता है कि कांग्रेस केवल नफरत की राजनीति करती है वो ही उसका मूल चरित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें