फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: आवारा कुत्तों के हमले में 3 घायल, परिवार ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Mon, 18 Aug 2025 04:25 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन शहर के ओरंगपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने एक परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले में 3 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में आवारा कुत्तों के हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह खरगोन शहर के ओरंगपुरा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने एक परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

घायल महिला गंगा ने बताया कि सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थीं, तभी पीछे से आकर कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वहीं उनके भाई बद्री जाधव ने कहा कि वे झाड़ू लगाने का काम कर रहे थे, उसी दौरान कुत्ते ने उनकी बहन गंगा पर हमला किया और फिर उन पर भी झपटा। इसके बाद कुत्ते ने बद्री की पत्नी पारू को भी काटा और भाग गया।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर हिमांशु बिनोले ने बताया कि एक मरीज को सिर में घाव है, जबकि दो महिलाओं को चेहरे और पैर में काटा गया। सभी को टीके लगाए गए हैं और आगे की जांच के बाद आवश्यक उपचार किया जाएगा। परिवार ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें