फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बड़वाह में क्रिकेट मैच के दौरान युवा खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन

सार

एंदल सिंह बड़वाह के काटकूट में चल रहे एक ग्रामीण क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट में बरझर गांव की तरफ से खेल रहा था। बॉलिंग और बैटिंग करने के बाद उसे पसीने के साथ घबराहट होने लगी। अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
खरगोन के बड़वाह में क्रिकेट खिलाड़ी को मैच के दौरान हार्टअटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह ब्लॉक में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान 22 वर्ष के खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक घबराहट होने के बाद उसे साथी खिलाड़ी बड़वाह अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


एंदल सिंह बड़वाह के काटकूट में चल रहे एक ग्रामीण क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट में बरझर गांव की तरफ से खेल रहा था। बॉलिंग और बैटिंग करने के बाद उसे पसीने के साथ घबराहट होने लगी, इसके बाद वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। दूसरे खिलाड़ियों ने उसका पास के ही एक अस्पताल में चेकअप कराया, जहां से उसे बड़वाह के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां कुछ ही देर में इस युवा खिलाड़ी की मौत हो गई।

मृतक एंदल सिंह बरझर गांव का रहने वाला था। मैच में उसने छह ओवर बैटिंग की और चार ओवर की बॉलिंग की थी। इसमें उसने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उसे घबराहट और पसीना आने लगा, वह मैदान के पास ही में लगे एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया था। मैच समाप्त होने के बाद साथी खिलाड़ियों ने इस युवक इंदल सिंह को काटकूट के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे बड़वाह भेज दिया। हालांकि, बड़वाह के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ खेलने वाले सालिगराम गुर्जर ने बताया कि हम ग्राम बरझर की ओर से अपनी टीम लेकर काटकूट खेलने गए थे। जहां हमारा मैच मेंडल गांव की टीम से था। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें