फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टायर फटने से असंतुलित बस नदी में गिरी, राहगीरों ने बचाई 22 लोगों की जान

Fri, 29 Sep 2023 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन में एक बस टायर फटने से असंतुलित होकर अचानक पुलिया से नीचे गिर गई। 22 सवारियों को लोगों ने बचाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
खरगोन में बस नदी में जा गिरी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में टायर फटने से एक बस अनियंत्रित होकर अचानक पुलिया से नीचे नदी में गिर गई। उसमें 22 सवारियां सवार थी। उन्हें लोगों ने बचा लिया। पानी का बहाव कम होने से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हैं। बस खरगोन से सनावद जा रही थी। 
विज्ञापन




हादसा ग्राम रोडिया के पास बानी नदी के पुलिया पर हुआ जहां राहगीरों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। खरगोन से सनावद की ओर जा रही यात्री शर्मा बस अचानक टायर फट गया। यह सब पीछे चल रही एक बस के सीसीटीवी ने कैप्चर कर लिया। उसका वीडियो वायरल हो गया है। 

हादसा उस वक्त हुआ जब बस रोडिया गांव में बनी नदी की पुलिया से गुजर रही थी। इस बस के पीछे चल रही एक बस में लगे कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड भी हो गई। गोगावां के थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि यात्री बस क्रमांक एमपी 10 पी 8088 खरगोन से सनावद जा रही थी। बस में 22 यात्री सवार थे। रोडिया गांव में पुलिया से पहले बस का अचानक टायर फट गया। इससे बस लहराकर नदी में जा गिरी। बस में सवार घायल सीमा बाई ने बताया कि बस सनावद जा रही थी। सिविल सर्जन एएस चौहान ने बताया चालक को थोड़ी गंभीर चोटें हैं। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें