फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश्वर: 24 से 26 नवंबर तक सजेगा तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव, देवी अहिल्या घाट पर गूंजेंगे लोकगीत और भजन

Fri, 13 Nov 2026 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर

सार

महेश्वर में होने वाले तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, निमाड़ी कवि सम्मेलन और भजन संध्या के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव में नौका सज्जा, कबड्डी, कुश्ती, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
24 से 26 नवंबर तक होगा निमाड़ उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और निमाड़ी बोली की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 24 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवी अहिल्या घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से आए लोक कलाकार, गायक, कवि और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से निमाड़ की कला, परंपरा और संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे। उत्सव का शुभारंभ 24 नवंबर को नर्मदा आरती के साथ होगा। हरदा के विकास शुक्ला एवं साथी नर्मदा आरती प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद भोपाल की पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी निमाड़ी गायन की प्रस्तुति देंगे। रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी एवं साथी चंडीगढ़ की भजन संध्या आकर्षण का केंद्र रहेगी।

विज्ञापन


कवि सम्मेलन और लोकनृत्यों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या
25 नवंबर को 'खेती खेड़ो हरिनाम की' विषय पर नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति होगी। इसके निर्देशक भोपाल के चंद्रमाधव वारिक होंगे। इसी दिन निमाड़ी कवि सम्मेलन में महेश्वर के दुबे सहित  डॉ. शैलेंद्र चौकसे, जीवनलता शर्मा, राजेश प्रजापत, मनीष पाटीदार, कृष्णपाल सिंह राजपूत, पारस बिरला, गौतम सावल, राजेश वर्मा और छोगालाल कुमावत काव्यपाठ करेंगे।

26 नवंबर को खरगोन की प्रीति कनाड़े एवं साथी गणगौर नृत्य तथा गांधीनगर के धीरज राठौर एवं साथी मणिहारो रास नृत्य प्रस्तुत करेंगे। समापन अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें धार के जानी बैरागी, उज्जैन के स्वयं श्रीवास्तव, लखनऊ के प्रख्यात मिश्रा, राजसमंद के सुनील व्यास और जोधपुर की आरुषि राठौड़ काव्यपाठ करेंगे। संचालन डूंगरपुर के विपुल विद्रोही करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कमलनाथ की गैरमौजूदगी में नकुलनाथ का शक्ति प्रदर्शन कल: पोस्टरों में दिखी कांग्रेस की गुटबाजी, बड़े नेता गायब

खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है। 24 नवंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक देवी अहिल्या घाट पर नौका सज्जा प्रतियोगिता होगी। इसी दिन सुबह 9 बजे सांदीपनि विद्यालय में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


25 नवंबर को सुबह 9 बजे इसी विद्यालय में बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12 बजे किला परिसर में दो आयु समूहों में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 26 नवंबर को सुबह 9 बजे सांदीपनि विद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। वहीं किला परिसर में दोपहर 2 बजे दो आयु समूहों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निमाड़ की लोकपरंपराओं, कला और प्रतिभाओं को मंच देने वाला यह उत्सव स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी तथा मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा जिला प्रशासन खरगोन के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने नागरिकों और कला-संस्कृति प्रेमियों से उत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें