Khargone News: मध्यप्रदेश के बड़वाह में सप्त दिवसीय नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को मां नर्मदा की 108 दीपों के साथ महाआरती की गयी। इस नर्मदा आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बता दें कि सात दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ शनिवार से ही हुआ है, जिसमें बसंत पंचमी के मौके पर 14 फरवरी को भव्य अतिशबाजी करते हुए बसंत उत्सव मनाया जाएगा।
बड़वाह के नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर मां मेकल सेवा संस्था द्वारा शनिवार से शुरू हुए सात दिवसीय मां नर्मदा जयंती महोत्सव के तहत पहले दिन शाम को सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मां नर्मदा की 108 दीपो से संगीतमय महाआरती की गई, जिसके पश्चात नर्मदा अष्टक व भजन का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा का पूजन दर्शन कर दीपदान भी किया।
विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन
विज्ञापन
बता दें कि 16 फरवरी को मां नर्मदा के जन्मोत्सव के दौरान दोपहर 12 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती होगी। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी जिसके बाद विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन संपन्न होगा।