फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: नेशनल हाइवे पर दो कार आमने-सामने से आपस में टकराए, तीन लोग गंभीर घायल

Sun, 10 Sep 2023 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही कार सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और झटके से दोनों कारें सड़क के साइड हो गई। वहीं, हादसे में दोनों कारों में सवार कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें वहां से गुजर रहे एक बोलेरो चालक के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है, हादसा गोगांवा थाना क्षेत्र के ग्राम बारवा मिल टेमरनी के समीप हुआ था।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन के खंडवा-बड़ौदा नेशनल हाइवे पर रविवार दोपहर में दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से दोनों ही कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


इस दौरान हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों की मदद की, तो वहीं पास से गुजर रहे एक बोलेरो चालक ने घायलों को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया। जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल हुए रवि ने बताया कि वह बमनाला का रहने वाला है और अपनी कार से खरगोन की ओर ही आ रहा था। तभी सामने से खरगोन की ओर से आ रही एक कार के ड्राइवर ने गलत साइड से वाहन चलाते हुए उसकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

इधर, हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी दिनेश ने बताया कि वे भीकनगांव के रहने वाले हैं और अपनी पिकअप वाहन से खरगोन आ रहे थे। इस दौरान ग्राम टेमरनी के पास दो कारों की टक्कर देखकर वे रुक गए और घायलों की मदद करने लगे। उनमें से एक कार में घायल रवि सवार था, जबकि दूसरी कार में एक बच्चे और बुजुर्ग सहित एक युवक सवार थे। उन्होंने 108 नंबर पर सूचना देकर घायलों को अस्पताल लेकर आए। इधर, जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के मुताबिक दो लोगों की हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। जबकि हादसे में घायल हुए बच्चे के सिर में भी गंभीर चोट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें