फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: 3 लाख को 12 करोड़ करने का ‘जादुई’ झांसा, तीन ठग दबोचे; मटका खुला तो खेल का हुआ खुलासा

Thu, 27 Nov 2025 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

MP: बताया जा रहा है कि शिकायत मिलते ही एसडीओपी रोहित लखारे और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के निर्देशन में टीम गठित की गई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिरों की सक्रियता से पुलिस तक आरोपियों की लोकेशन पहुंची। फिर क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जादू-टोने के नाम पर 3 लाख रुपए को 12 करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खरगोन कोतवाली पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला सहित तीन आरोपियों को दबोचते हुए उनके कब्जे से ठगे गए 3 लाख रुपए और करीब 4 लाख कीमत की कार जब्त की है। तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

फरियादी विक्की, निवासी कुम्हारखेड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 नवंबर को उमरखली रोड पुलिया के पास एक सफेद कार में बैठे तीन लोग उससे मिले। खुद को रितिक कंगाली, गोविंद महाराज और नेहा शर्मा बताकर उन्होंने दावा किया कि वे 5.5 लाख को जादुई क्रिया से 12 करोड़ में बदल सकते हैं। बातों में आकर विक्की ने बताया कि उसके पास 3 लाख हैं। आरोपियों ने उसी रकम को करोड़ों में बदलने का दावा करते हुए उसे फंसाया।

विज्ञापन


पढ़ें: खाद के लिए दो दिन लाइन में खड़ी रही महिला...ठंड, थकान व भूख ने ली जान; गुना में सरकार की ये कैसी व्यवस्था?

विक्की उन्हें अपने घर के स्टोर रूम में ले गया, जहां आरोपियों ने मटका, लाल कपड़ा, मिठाई, फूल आदि सामान मंगवाया। विक्की ने 3 लाख रुपए नकद भी उन्हें सौंप दिए। आरोपी गोविंद ने नोट लाल कपड़े में बांधकर मटके में रखे और कहा कि श्मशान से शक्तियां आएंगी, जो इन्हें 12 करोड़ में बदल देंगी। तीनों ने कमरे को बाहर से बंद किया और विक्की को मंत्र जाप के लिए श्मशान भेज दिया। जब वह लौटा, तो आरोपी मटका, नोट और कार लेकर गायब थे।

शिकायत मिलते ही एसडीओपी रोहित लखारे और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के निर्देशन में टीम गठित की गई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिरों की सक्रियता से पुलिस तक आरोपियों की लोकेशन पहुंची। कुछ ही घंटों में गिरोह के तीन सदस्य गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान (45) निवासी मदीना नगर इंदौर, रितिक कंगाली (27) निवासी काटाफोड़ देवास और नेहा शर्मा उर्फ सपना बिल्लोरे (35) निवासी सुदामा नगर इंदौर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें