फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन उपद्रव: शिवराज सिंह चौहान बोले- जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें फिर से बनाने में सरकार देगी मदद 

Sun, 17 Apr 2022 07:52 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरगोन में जिनके घर में तोड़फोड़ हुई है, उन्हें फिर से बनाने में राज्य सरकार मदद करेगी। बाद में उसकी भरपाई दंगाइयों से करवाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दावा किया कि खरगोन में पूरी तरह से शांति है। जिन लोगों के घरों को दंगाइयों ने तबाह किया है, उसे बनाने में शासन पूरा सहयोग करेगा। इसकी भरपाई दंगाइयों से कराई जाएगी। 
विज्ञापन



खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ था। यह बाद में दंगों में तब्दील हो गया था। खरगोन में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है और दिन में कुछ ही घंटों की ढील दी जा रही है। हालात तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि हमने यह फैसला किया है कि दंगों के दौरान दंगाइयों ने जिनके घर में तोड़फोड़ की है, संपत्ति में आग लगाई है, ऐसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान 10 हैं। इन्हें फिर से बनाया जाएगा। इसमें शासन अपनी तरफ से पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि खरगोन में आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 70 है। उन्हें भी शासन की सहायता से ठीक कराएंगे। पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान बनेंगे। जो आंशिक क्षतिग्रस्त है, उनकी मरम्मत कर उन्हें फिर बेहतर बनाया जाएगा। जो घायल हैं, उनके निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। जिनकी आजीविका को नुकसान पहुंचा है, उनकी आजीविका भी हम फिर से खड़ी कराएंगे। सरकार पूरी सहायता करेगी, जिससे उनके काम धंधे फिर से प्रारंभ हो जाएं। जो मेरे पास सूची आई है, उसमें ऐसे लगभग 16 लोग हैं। नुकसान की पूरी तरह से भरपाई होगी। अभी सरकार करेगी बाद में दंगाइयों से वसूल होगी। हमारे किसी भी अपने भाई बहनों को वह कोई भी हो संकट के समय अकेला नहीं छोड़ेंगे। सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन




एक करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका
खरगोन उपद्रव में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान होने का अनुमान आ रहा है। 66 मकानों, 10 दुकानों और 27 वाहनों को जलाया गया है। 90 से ज्यादा का पंचनामा तैयार है। जिला प्रशासन ने क्लेन ट्रिब्यूनल के प्रावधानों के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। 8 पटवारियों के अलावा राजस्व निरीक्षक भी लोगों से बातचीत कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। खरगोन दंगों के सिलसिले में  अब तक 148 लोगों को गिरफ्तार  किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें