फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में भेड़िए ने किया हमला, अंधेरे में सोते हुए नौ लोग घायल

Tue, 18 Apr 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में भेड़िए ने हमला कर दिया। हमले में नौ लोग घायल हुए हैं। भेड़िए ने जिन लोगों पर हमला किया, वे सभी महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
डाक्टर और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से लगे हुए तीन गांवों में भेड़िए ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिन गांवों में भेड़िया ने हमला किया, वे सभी गांव महाराष्ट्र राज्य की सीमावर्ती क्षेत्र से लगे हुए हैं। फिलहाल, नौ घायल ग्रामीणों को खरगोन जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। जानकारी मिली है कि इन्हीं के साथ ही करीब एक दर्जन घायलों को महाराष्ट्र राज्य के जलगांव में भी उपचार के लिए ग्रामीण लेकर गए हुए हैं। घायलों के अनुसार, घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को भेड़िए ने निशाना बनाया। भेड़िए के हमले में घायल जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती सभी नौ मरीजों की स्थिति फ़िलहाल सामान्य है।

विज्ञापन


खरगोन के खड़किया नंदी, गाड़ग्याम और लिमडिया गांवों में सोमवार देर रात जंगली भेड़िए ने हमला कर दिया, जिस समय भेड़िए ने हमला किया, उस समय अधिकतर ग्रामीण रात के समय घरों के बाहर सोये हुए थे। वे कुछ समझ पाते और बचाव कर पाते तब तक अंधेरे में अचानक हुए कुत्ते जैसे दिखने वाले एक जंगली जानवर के आक्रमण से कई ग्रामीण घायल हो चुके थे। बताया जा रहा है की गर्मी में पानी की प्यास और जंगलों की कटाई के चलते कई बार जानवर इस तरह की घटनाएं कर देते हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने भेड़िए के पागल होने का अंदेशा भी व्यक्त किया है। फिलहाल, सूचना मिलने पर वन अमला भी गांवों में पहुंचकर जांच कर रहा है। इसी के साथ ही चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। ये सभी गांव महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव हैं। 

खरगोन जिला अस्पताल के सर्जन डाक्टर विनय वास्कले ने बताया कि भेड़िए के काटने से ग्रामीण घायल हुए हैं। कुल नौ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। फ़िलहाल, सभी की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। वहीं, भेड़िए के हमले में घायल हुए ग्रामीण वांगरया डौगर सिह और गाड़ग्याम ने बताया कि वे लोग घर के बहार सो रहे थे। इस दौरान भेड़िए ने उन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके साथ ही कुछ और दूसरे गांवों के लोगों को भी घायल किया है, जिन्हें इलाज के लिए जलगांव लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें