फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए 200 मीटर तक घसीट ले गया तेज रफ्तार वाहन, सड़क पर बिखरे अवशेष

Tue, 28 Apr 2026 11:04 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे स्थित संजय सेतु एक बार फिर हादसे का गवाह बना, जब अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन युवक को लगभग 200 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित नर्मदा नदी का संजय सेतु एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। मंगलवार दोपहर खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में खलघाट से सेंधवा की ओर जा रहे स्कूटी सवार युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद शरीर के अवशेष सड़क पर बिखर गए, जिन्हें बाद में फावड़े की मदद से इकट्ठा करना पड़ा। इस दिल दहला देने वाले मंजर से पुल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मृतक की पहचान मनीष पिता नानूराम राठौड़ (35) निवासी ग्राम सायता तहसील कसरावद के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?
विज्ञापन


सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस चौकी से एएसआई अशोक नैयर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और नेशनल हाईवे एम्बुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय सेतु पर यह पहला हादसा नहीं है। यहां पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद मौके पर अक्सर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते, जिससे वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने पुल पर स्थायी पुलिस तैनाती, स्पीड मॉनिटरिंग और सख्त ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है, ताकि इस डेथ स्पॉट बन चुके पुल पर हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें