फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: कुएं में नहाने गए किशोरों की मौत, जिसे तैरना आता था वह भी डूबा, एक ने बाहर निकल परिजनों को बुलाया

Sat, 21 Sep 2024 11:53 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

जांच प्रभारी सुदामा मोरे ने बताया कि बारिश के चलते कुएं में पानी अधिक होने से दो बच्चे उसमें डूब गए थे। पुलिस ने चार पंप की मदद से कुएं से पानी निकालकर उसे खाली किया, जिसके बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
खरगोन के बिस्टान थाना अंतर्गत कुएं में डूबने से दो किशोर की हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल में एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। यह हादसा बिस्टान थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम को हुआ। एक ही परिवार के तीन किशोर बारिश के पानी से भरे कुएं में नहाने के लिए कूदे थे। कुछ समय बाद इनमें से एक किशोर बाहर निकल आया, लेकिन दो बाहर नहीं आ सके। बाहर निकले किशोर ने गांव जाकर परिजनों को सूचना दी, ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर दोनों किशोरों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। आज खरगोन जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना खरगोन जिले के बिस्टान थाना अंतर्गत डबला वारती फलिया में शाम करीब 4 बजे हुई। 16 वर्षीय रूपेश पिता प्रेम सिंह बारेला, 15 वर्षीय राहुल पिता महेश बारेला और 14 वर्षीय सुंदरलाल बारेला खेत में बने  कुएं में नहाने गए थे। कुएं करीब 35 फीट गहरा है, भारी बारिश के कारण यह पानी से लबालब भरा हुआ था। बताया गया कि सुंदरलाल और रूपेश तैरना जानते थे, लेकिन सिर्फ सुंदरलाल ही कुएं से बाहर आ सका, बाकी दोनों की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही बिस्टान थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण चार पंपों की मदद से पहले उसे खाली किया गया, जिसके बाद देर शाम दोनों किशोरों के शव निकाले बाहर निकाले गए। बिस्टान थाना के जांच प्रभारी सुदामा मोरे ने बताया कि बारिश के कारण कुएं में अधिक पानी होने से दोनों किशोर डूब गए थे। शनिवार को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें