फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Onkareshwar News: ओंकारेश्वर में श्रावण महोत्सव की धूम, नर्मदा स्नान के बाद भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

Fri, 11 Jul 2025 09:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों ने मां नर्मदा में स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। अनुमानित 50 हजार श्रद्धालु पहले ही दिन ओंकारेश्वर पहुंचे। प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव का शयन स्थल ओंकार पर्वत ही है, जहां हर वर्ष श्रावण मास में भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में शुक्रवार से प्रसिद्ध श्रावण मास की शुरुआत हुई है। इधर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भी आज से शुरू हुए श्रावण माह को लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। यहां इस दिन सुबह से ही शिव भक्त अपने भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते दिखाई दिए। नर्मदा स्नान के बाद ये भक्त भोले बाबा का ध्यान करते भी दिखाई दिए।

विज्ञापन




12 ज्योतिर्लिंगों में चतुर्थ ज्योतिर्लिंग खंडवा जिले की ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में स्थित है। इसके चलते तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सावन मास के प्रथम दिवस के अवसर पर बाबा ओमकार के दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। पवित्र तीर्थ नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले मां नर्मदा में स्नान कर मन को पवित्र किया। जिसके बाद मंदिर पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए। माना जा रहा है कि सावन माह के प्रथम दिवस ही लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच कर बाबा ओंकार के दर्शन का लाभ लेंगे तो वहीं इसके पहले यह सभी श्रद्धालु मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने तन के साथ ही मन को भी पवित्र करते हैं।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
विज्ञापन


द्वादश ज्योतिर्लिंग स्रोत के अनुसार बारह ज्योतिर्लिंगों में ओंकारेश्वर तथा ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान है। मां नर्मदा से घिरे ॐ आकार के पर्वत पर बना यह अति प्राचीन मंदिर भगवान शिव तथा माता पार्वती का शयन स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव दिनभर अखिल ब्रह्मांड में विचरण करते हैं, आवागमन करते हैं। किंतु वे शयन तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत पर ही करते हैं। यही कारण है कि यहां भगवान ओंकारेश्वर की शयन आरती होती है।
विज्ञापन


ओंकारेश्वर तीर्थनगरी में श्रावण मास का आज प्रथम दिन है और अभी से हजारों की संख्या में भक्तों का जनसैलाब यहां उमड़ पड़ा है। भगवान भोलेनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने ये श्रद्धालु सुबह करीब 4:00 बजे से ही कतारों में लगे हुए हैं। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जय कारों से मंदिर परिसर गूंज उठा है। इधर श्रावण मास होने से प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर रखी थीं। वहीं, दर्शन व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें