फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भीषण हादसा, टूरिस्ट बस और कार की टक्कर; दो लोग गंभीर घायल इलाज जारी

Wed, 31 Dec 2025 10:30 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरटक्का के पास टूरिस्ट बस और कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार भी चपेट में आ गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरटक्का के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस (क्रमांक DD-01-AE-9861) की सामने से आ रही एक कार (क्रमांक MP-09-DA-5599) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में पास से गुजर रहा एक बाइक सवार भी आ गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक समीम खान, निवासी बड़वाह, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया। वहीं बाइक सवार सहित एक अन्य घायल को बड़वाह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस के दरवाजे के पास दो यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। टक्कर होते ही दोनों यात्री बस से नीचे सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जहरीले पानी से अब तक 12 मौतें, पांच माह के नवजात को भी मिली गंदे पानी की सजा-ए-मौत
विज्ञापन


अव्यवस्थित यातायात की स्थिति बनी हुई है
नववर्ष और छुट्टियों के चलते ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वाहनों की संख्या बढ़ने से हाईवे पर जाम और अव्यवस्थित यातायात की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। चौकी प्रभारी लखन डावर ने बताया कि हादसे में शामिल टूरिस्ट बस गुजरात से पर्यटकों को ओंकारेश्वर दर्शन के लिए लेकर आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें