फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: आधार कार्ड से लिंक खातों में ही होगा सरकारी योजनाओं की राशि का भुगतान, EKYC करवाना जरूरी

Sat, 29 Jun 2024 09:16 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि अब से राज्य सहित जिले भर में भविष्य में सारी योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के आधार लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। योजना का लाभ लेने वाले लोगों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश के सभी विभागों को राज्य प्रायोजित डीबीटी योजनाओं में हितग्राहियों की पहचान के लिए मुख्य रूप से आधार नंबर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर मप्र भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित सभी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए निर्माण श्रमिक के पंजीयन के साथ ही किसी भी योजना का आवेदन करते समय ई केवायसी करवाना जरूरी किया गया है। साथ ही इन योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण अब आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से ही किए जाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि अब से राज्य सहित जिले भर में भविष्य में सारी योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के आधार लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। जिसको लेकर सभी संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हितग्राहीयों को भी तत्काल ही अपना बैंक खाता आधार से लिंक करना सुनिश्चित करना चाहिए।

इस तरह कर सकते हैं ई केवाईसी और आधार लिंक
बता दें कि ई केवाईसी करवाने के लिए आपको मध्य प्रदेश शासन के समग्र पोर्टल पर जाना होगा, जहां से आप सिटिजन लॉगिन के रूप में अपना और परिवार का ई केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए एमपी ऑनलाइन और सीएससी सेंटर जैसे किओस्क की भी सहायता ली जा सकती है। अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के लिए खाताधारक को अपनी बैंक शाखा में आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ खाते को आधार से लिंक करने के लिए आवेदन देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें