फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: NHDC ने मप्र शासन को अंतरिम लाभांश के रूप में 84.19 करोड़ का किया भुगतान, सीएम को सौंपा राशि का चेक

Wed, 13 Nov 2024 11:03 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

एनएचडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और 84.19 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। उन्होंने प्रदेश में आगामी विद्युत परियोजनाओं को एनएचडीसी को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एनएचडीसी प्रबंधक ने सीएम यादव को मध्य प्रदेश शासन के नाम सौंपा लाभांश का चेक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की कई परियोजनाओं पर काम कर रही एनएचडीसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने प्रदेश के मुखिया सीएम यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके कार्यालय में हुई सौजन्य भेंट के साथ ही प्रबंध निदेशक जैन ने सीएम को एनएचडीसी द्वारा अब तक निष्पादित परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी तो वहीं उन्होंंने मध्य प्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय अंतरिम लाभांश की राशी के रूप में 84.19 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भी भेंट किया।
विज्ञापन


बता दें कि, इस तरह से अब तक एनएचडीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मध्य प्रदेश शासन को (एनबीपीसीएल सहित) अभी तक कुल अंतरिम लाभांश के रूप में 222.74 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैंं। एनएचडीसी के प्रबंध निदेशक जैन ने मुख्यमंत्री यादव को यह भी बताया कि एनएचडीसी की 49% शेयर धारिता मध्य प्रदेश शासन (एनबीपीसीएल सहित) के पास है । और इसी को ध्यान रखते हुए उन्होंने सीएम से प्रदेश में आगामी सभी विद्युत परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर एनएचडीसी को ही आवंटित किए जाने का अनुरोध भी किया।

बता दें कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ही एनएचडीसी द्वारा दो बड़े पावर स्टेशन का संचालन किया जाता है, तो वहीं इनसे जुड़ी दो बड़ी परियोजनाएं जो की खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर परियोजना और खंडवा की ही धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित ओंकारेश्वर परियोजना से लगातार विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। इंदिरा सागर पावर स्टेशन की विद्युत क्षमता 1000 मेगावॉट है तो वही ओंकारेश्वर पावर स्टेशन की विद्युत क्षमता 520 मेगावॉट है जिससे कि प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम की ओर भी बढ़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें