फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मकर संक्रांति पर सजा पतंग का बाजार, पीएम मोदी और कार्टून वाली पतंग का है गजब का क्रेज

Sun, 14 Jan 2024 12:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP News: देशभर में रविवार को मकर संक्रांति पर्व की धूम है और इस पर्व पर तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों के साथ ही पतंगबाजी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जाता है। मध्यप्रदेश के खण्डवा में भी संक्रांति पर्व के चलते रंग बिरंगी पतंगों के बाजार सजे हुए हैं। जिनमें छोटे बच्चों में जहां एक और छोटा भीम और दूसरे कार्टून कैरेक्टर के पतंग की डिमांड है, तो वहीं युवाओं में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो लगी पतंग की डिमांड का क्रेज देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर सजा पतंग का बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा नगर के परदेशीपुरा क्षेत्र में इन दिनों पतंग का बाजार सजा हुआ है। जहां रंग बिरंगी कई तरह के कलर और डिजाइन वाली पतंगे मिल रही हैं, तो वहीं प्लास्टिक और कागज के साथ ही कपड़ों से बनी पतंगे भी इस साल खूब चलन में हैं। इन पतंगों में भी बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाली पतंग पसंद की जा रही है, तो वहीं युवाओं को पीएम मोदी के फोटो लगी पतंग लुभा रही हैं।

विज्ञापन


बाजार में मिल रही कई तरह के आकार और कलर वाली इन पतंगों की कीमत 2 रुपये से शुरू होकर करीब 400 रुपये तक की है। हालांकि पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे की डोर अब मार्केट से गायब है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने उस पर बैन लगा दिया है, लेकिन उसकी जगह अब देसी मांझा चलन में आ गया है, जिससे पतंगबाजी के शौकीन अपना शौक पूरा कर रहे हैं।

नहीं बेच रहे धार्मिक पतंगें 
शहर के एक बड़े पतंग व्यवसायी इकबाल खान ने बताया कि मार्केट में सभी प्रकार के पतंग जिनमें कार्टून वाली, राजनीतिक व्यक्तियों के फोटो लगी, लव बर्ड्स और तिरंगा वाली पतंगे बाजार में चलन में है। जिनमें से मोदी जी वाली पतंग अधिक बिक रही है। इसके साथ ही इस साल राम मंदिर से जुड़ी झांकी वालीं पतंगे भी चलन में थीं, लेकिन हम लोग उन पतंग को नहीं बेच रहे हैं, क्योंकि पतंग कटने के बाद कहीं भी गिर जाती है और ऐसे में गंदी या गलत जगह उसके गिरने पर आस्था का अपमान होता है, जिसके चलते हम लोग फिलहाल धार्मिक पतंगे नहीं बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें