फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जांच के लिए खंडवा के नर्सिंग कॉलेज पहुंची CBI की टीम, देर रात तक खंगाले दस्तावेज

Sun, 07 Jan 2024 10:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP News: खंडवा में शनिवार देर शाम सीबीआई की एक टीम इन्वेस्टिगेशन करने पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में चल रहे एक प्रकरण में अगली सुनवाई से पहले महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करने 6 सदस्यों की यह टीम शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में पहुंची थी, जहां उन्होंने कालेज के मान्यता से संबंधित दस्तावेज खंगालने के साथ ही कॉलेज के स्टाफ, उनकी योग्यता, कॉलेज की छात्र संख्या, प्रैक्टिकल लैब, लाइब्रेरी सहित बिल्डिंग परमिशन जैसे दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन
खंडवा के नर्सिंग कॉलेज पहुंची CBI की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा के रामनगर स्थित साईं पैरामेडिकल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार देर शाम देश की सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने दस्तावेजों की खोजबीन की। दरअसल मध्य प्रदेश में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराने वाले प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेजों की हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बीएससी नर्सिंग के सत्र 2021 से परीक्षाएं नहीं हो पा रही है, क्योंकि कुछ महाविद्यालयों के फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका लगी हुई थी, जो जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए शिफ्ट हो गई हैं। इसी प्रकरण में अगली सुनवाई 17 जनवरी को होना है। जिसके पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को प्रदेश के निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेज की जांच कर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना है। 

दस्तावेज भी कॉलेज प्रबंधन से मांगे
इसी को लेकर खंडवा में शनिवार शाम करीब 4 बजे छह सदस्यीय सीबीआई की टीम खंडवा पहुंची थी। टीम यहां के राम नगर स्थित सांई पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज पहुंची, जहां कॉलेज भवन, वहां की शैक्षणिक सुविधाएं, कॉलेज स्टाफ की योग्यता संबंधित जांच की गई। यहां पहुंची टीम ने क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल दोनों ही प्रकार के विषयों से संबंधित महाविद्यालय एवं पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज भी कॉलेज प्रबंधन से मांगे। साथ ही नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधी नियमों के आधार पर भवन, प्रेक्टिकल लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम, प्रशिक्षण और शिक्षकों एवं स्टॉफ की नियुक्ति की दस्तावेज की देर रात तक बारीकी से जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें