फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: शराब पीकर मतदान सामग्री लेने पहुंचे तीन कर्मचारी, कलेक्टर ने दी कड़ी चेतावनी

Sun, 12 May 2024 01:54 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा कलेक्टर ने बताया कि गर्मी को देखते हुए चुनाव सामग्री के साथ कमर्चारियों को मेडिकल किट भी दी गई है।करीब 7 हजार कर्मचारी चुनाव कराने में जुटे हुए हैं। पैरामेडिकल टीम भी तैनात की गई है जो 15 किमी के दायरे में भृमण करती रहेगी।
विज्ञापन
मतदान सामग्री लेने पहुंचे मतदान दल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खरगोन संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान होना है। मतदान के पूर्व रविवार सुबह 5 बजे से नगर के पीजी कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। यहां मतदान दलों ने सामग्री मिलान के बाद अपने अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गए। इस दौरान तीन कर्मचारी शराब पीकर मतदान सामग्री लेने पहुंचे थे, जिसकी जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ने तीनों को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चलते खरगोन जिले में 13 मई को मतदान कराया जाना है। जिसको लेकर पीजी कॉलेज खरगोन से 12 मई को मतदान सामग्री का वितरण किया गया है। सामग्री वितरण के दौरान तीन शासकीय कर्मचारियों के द्वारा शराब पीकर चुनावी सामग्री लेने आने पर कारण कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार कसरावद विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक बिहारी जाधव एवं अनार सिंह किराड़े की खरगोन विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल में ड्यूटी लगाई गई थी। इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षक कमल चौहान की विधानसभा क्षेत्र बड़वाह के काटकूट मैदान केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई थी। यह तीनों कर्मचारी शराब का सेवन कर मतदान सामग्री प्राप्त करने पहुंचे थे। इसके बाद पहले तो इन तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का अनाउंसमेंट हुआ, लेकिन बाद में इन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि खंडवा जिले की दो विधानसभा भीकनगांव ओर बड़वाह विधानसभा की चुनाव सामग्री का वितरण किया गया है। गर्मी को देखते हुए चुनाव सामग्री के साथ मेडिकल किट भी दी गई हैं, और करीब 7 हजार कर्मचारी चुनाव कराने में जुटे हुए हैं। साथ ही पैरामेडिकल टीम भी तैनात की गई है जो 15 किमी के दायरे में भृमण करते रहेंगे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें