फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: नेशनल लोक अदालत में 821 प्रकरणों का निराकरण, 6 करोड से अधिक की वसूली, पति-पत्नी को मिलाया

Sun, 12 May 2024 10:18 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

बड़वानी जिले के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश आनन्द कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में  नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिसके कई मामलों का निराकरण हुआ और एक साल से अलग रह रे दंपति को भी एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन
अलग रह रहे पति पत्नी को लोक अदालत ने मिलवाया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लोक अदालतों का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनन्द कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय बड़वानी एवं तहसील न्यायालय सेधवा, राजपुर, अंजड, खेतिया में भी नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बड़वानी के जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आनन्द कुमार तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक बडवानी अनिल पाटीदार एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बडवानी पुरुषोत्तम मुकाती के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। जिसके बाद न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालयीन लंबित कुल 2578 प्रकरण रखे गए थे। जिसमें से 343 प्रकरण का निराकरण किया गया। जिसकी राशि 5 करोड़ 69 लाख 89 हजार 920 रुपये और प्री लिटिगेशन के कुल 6458 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें से 478 प्रकरणों का निराकरण किया गया और 40 लाख 54 हजार 206 रुपये की राशि वसूल की गई।  जिसके निराकरण के लिए जिला बड़वानी में कुल 17 खण्डपीठों का गठन किया गया था।

पति पत्नी को लोक अदालत ने मिलवाया
जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीपसिंह मुजाल्दे ने बताया कि एक वादी पनवाड़ी मोहल्ला के रहने वाले इमरान पिता अय्यूब मंसूरी का विवाह करीब 2 साल पहले मेहराज बी निवासी भोपाल से हुआ था, जिससे इनका एक पुत्र भी है । पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातो लेकर मन-मुटाव था। एक दिन विवाद बढ़ने पर पत्नी, पति को छोड़कर मायके चली गई। पति ने दाम्पत्य जीवन कि पुनः स्थापन्न के लिए आवेदन दिया, जिसकी सुनवाई के लिए 11 मई को की तारीख नियत की गई थी। शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानवेन्द्र पवार, ट्रेड मीडियेटर जया शर्मा के द्वारा दोनों पक्षों को समझाई दी गई। जिसके बाद दोनों साथ रहने के लिए सहमत हो गए। बता दें कि दोनों पति पत्नी विगत 1 वर्ष से अलग रह रहे थे जो सुलह के बाद एक हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें