फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा को सौगातें: मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा, 142 करोड़ की लागत से शहर का होगा चौतरफा विकास

Mon, 05 Oct 2026 07:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा के हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव कार्यक्रम में 142.90 करोड़ रुपये के 18 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय, कन्या छात्रावास, जनजातीय छात्रावास, ई-लाइब्रेरी, हाइटेक नर्सरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समेत कई योजनाओं की घोषणा की। कार्यक्रम में 52 गढ़ों के राजवंशजों का सम्मान भी हुआ।
विज्ञापन
खंडवा में संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा जिले के हरसूद पहुंचे। उन्होंने यहां वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने गोंड परंपरानुसार विधिवत प्रकृति और बड़ादेव की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर 142.90 करोड़ रुपये की लागत के 18 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम में कई तरह की घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम में खड़ग और प्रतीक चिह्न भेंटकर 52 गढ़ों से आए राजवंशजों का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार विरासत से विकास के संकल्प से साथ गरीब से गरीब के जीवन में रोशनी लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए पंख लगाने का काम किया है। वीरांगना रानी दुर्गावती के 502वें जन्मोत्सव में आज 52 गढ़ों के राजवंशजों का सम्मान कर जीवन धन्य हो गया। रानी दुर्गावती के जीवन से राष्ट्र प्रथम, स्वाभिमान, विषम परिस्थितियों में नेतृत्व कौशल, नारी शक्ति के सम्मान, जल संचय, प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलता है। 

ये भी पढ़ें- एमपी में अफसरों पर सीएम की नाराजगी: बोले- डीपीसी करना भूल गए, रिकॉर्ड तक नहीं मिल रहे थे; जीएडी पर भी कसा तंज”
विज्ञापन


रानी दुर्गावती ने तीन बार अकबर की सेना को हराया
उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने तीन बार अकबर की सेना को परास्त किया था और अपने शौर्य के बल पर कुल 52 युद्धों में विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा जिले के हरसूद में वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के बाद विपक्षी दलों की सरकारों में प्रदेश की जनता बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस गई थी। मेडिकल की पढ़ाई के लिए गरीब बच्चों की 90 लाख रुपये फीस राज्य सरकार भर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी और लैपटॉप बांटे गए हैं। शासकीय स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क किताबें और साइकिलें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी 39 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल संचालित हो रहे हैं। प्रदेश के 85 हजार युवाओं को शासकीय पदों पर नौकरी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी साल राज्य में एक लाख करोड़ की लागत से जनकल्याण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के गांव-गांव तक मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को भी सुगम परिवहन की बसों का लाभ मिलेगा। 

किसानों को किया जा रहा लाभांवित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। हमारी सरकार ने बालाघाट और मंडला जिले से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया है। इन्हीं नक्सलियों ने कभी तत्कालीन सरकार के मंत्री लिखीराम कांवरे की सरेआम हत्या कर दी थी। तब उनकी पार्टी का कोई नेता उनके घर नहीं पहुंचा। प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्रामीण आबादी को 62 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जा रहा है। किसान भाइयों की समृद्धि के लिए दिन में भी 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत की जा रही है। कृषक कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित कर अन्नदाताओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने पांच साल में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य से हरसूद क्षेत्र में करवानी उद्वहन सिंचाई परियोजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में 25 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति के कार्य पूरे किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर सीएम मोहन यादव की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, 18+ युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर जुड़वाएं
विज्ञापन


कांग्रेस ने नहीं की पायलट मच्छार की तारीफ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार ने अपनी जान की बाजी लगाकर इजराइल की फ्लाइट में यात्रियों की जिंदगी बचाई। पूरी दुनिया उनकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रही है, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने भारतीय मूल के पायलट के साहसिक कार्य की तारीफ नहीं की। उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम को पीएमश्री हेली सेवा से जोड़ा गया है। प्रदेश में गरीब जरूरतमंदों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल रही है। राहवीर योजना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

सीएम डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं
  • खालवा क्षेत्र में 6 सांदीपनि विद्यालय बनाएंगे। 
  • हरसूद में 490 सीटर नया कन्या छात्रावास बनेगा। 
  • छात्रावासों में 34 करोड़ की लागत से रोटी मेकर मशीनें लगाएंगे। 
  • छात्रावासों में हैवीड्यूटी वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
  • छात्रावासों में 18 करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी बनाएंगे। 
  • 161 करोड़ की लागत से 40 नए जनजातीय छात्रावास बनेंगे। 
  • आश्रम स्कूलों को 143 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। 
  • खंडवा में हाइटेक नर्सरी 10 करोड़ से अधिक लागत से बनेगी। 
  • हरसूद सहित खंडवा की सभी विधानसभाओं में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें