फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: हाइवे से गुजर रहे शराब से भरे पिकअप वाहन में पलटी खाने के बाद लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 05 Apr 2024 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Khandwa News: हाइवे से गुजर रहे शराब से भरे पिकअप वाहन में पलटी खाने के बाद आग लग गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल किए।
विज्ञापन
पिकअप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार देर शाम शराब से भरा पिकअप वाहन अचानक नेशनल हाइवे पर पलटी खा गया। उसके बाद उसमें आग लग गई और पिकअप वाहन धू-धू कर जलने लगा। पिकअप में लगी आग के बाद उसका ड्राइवर किसी तरह खुद को आग से बचाकर मौके से फरार हो गया। वहीं, इस घटना का आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस दौरान वायरल हुए वीडियो में पिकअप में लगी आग के बीच कुछ छोटे-छोटे ब्लास्ट भी होते देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


खंडवा के ग्राम खेरदा के समीप से गुजरने वाले इंदौर इच्छापुर हाइवे मार्ग पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक शराब से भरा एक पिकअप वाहन पलटी खा गया। इसके कुछ ही देर बाद अचानक दुर्घटनाग्रस्त हुए इस वाहन में आग लग गई और पिकअप वाहन आग की लपटों के साथ धू-धू कर जल उठा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय पिकअप वाहन शराब की पेटियों से भरा हुआ था, जो की खरगोन जिले के बड़वाह से खंडवा लाई जा रही थी।

वाहन को जलता देख आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया तो वहीं इन वायरल हुए वीडियो में से कुछ में पिकअप में आग लगने के बाद छोटे-छोटे ब्लास्ट भी होते देखे जा रहे हैं। हालांकि, शराब से भरे इस वाहन के पलटी खाने और उसमें आग लगने से कितना नुकसान हुआ है। इस बात की जानकारी अभी नहीं लग पाई है तो वहीं मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर फिलहाल धनगांव और देश गांव पुलिस थाने का बल पहुंचकर व्यवस्था संभाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें