फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: मंत्री विजयवर्गीय ने लड्डू प्रसादम विवाद को बताया सनातन पर खतरा, सभी देवालयों के लिए की यह मांग

Fri, 27 Sep 2024 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रसादम विवाद पर मीडिया से चर्चा करते हुए इसे सनातन पर खतरा बताया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म पर कुठाराघात और षड्यंत्र बताया है।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में इस समय तिरुपति बालाजी का लड्डू प्रसादम विवाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, तो वहीं, इसको लेकर नेताओं के भी नित नए बयान सामने आ रहे हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रसादम विवाद पर मीडिया से चर्चा करते हुए इसे सनातन पर खतरा बताया। उन्होंने इसे सनातन धर्म पर कुठाराघात और षड्यंत्र बताया है। वहीं, इसके साथ ही साथ उन्होंने देश भर के देवालयों में बंटने वाले प्रसाद की जांच करने की भी मांग की। 

विज्ञापन


नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान यज्ञ समारोह में शामिल होने तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह मांग की। ओंकारेश्वर में बीते 20 दिन से लगातार विश्व में शांति की स्थापना के लिए महामृत्युंजय जाप यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा था, जिसका गुरुवार को अंतिम दिन था। इसी दिन यज्ञ में पूर्णाहुति देने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओंकारेश्वर पहुंचे हुए थे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और संतों के बीच मंत्री ने मंत्रोच्चार करने के साथ ही यज्ञ वेदी में पूर्णाहुति देकर विधि-विधान से अनुष्ठान को संपन्न कराया, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए लड्डू प्रसादम विवाद को लेकर भी चर्चा की।

विजयवर्गीय ने कहा कि तिरुपति बालाजी के प्रसादम में जिस प्रकार से हरकत हुई है, उससे सभी सनातन धर्मी आहत हैं। और मुझे लगता है कि सभी सरकारों को इस पर सोचना चाहिए कि कुछ लोग षड्यंत्र पूर्वक सनातन धर्म को भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। तो इसके लिए कुछ न कुछ सावधानी की आवश्यकता है और हर सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन


एकात्म धाम पर जताई अनभिज्ञता
हालांकि, इसके बाद जब पत्रकारों ने ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची बहुधातु की मूर्ति को लगे एक वर्ष बीतने और इस दौरान वहां एक ईंट भी नहीं लगने का कारण उनसे पूछा और उन्हें बताया कि एकात्म धाम का प्रोजेक्ट तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बनाया हुआ था। इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री विजयवर्गीय ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें