फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: कोचिंग संचालक ने की खुदकुशी, घर की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

स्कूल की नौकरी छोड़कर निजी कोचिंग चला रहे शिक्षक का शव उनके घर की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
कोचिंग संचालक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोघट रोड थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले पूर्व शिक्षक 34 वर्षीय गजेंद्र पिता प्रेमलाल सिंह देशवाल का शव सोमवार को उनके घर की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की प्राथमिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को मौके पर छानबीन के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गजेंद्र भंडारी पब्लिक स्कूल में वाणिज्य विषय पढ़ाते थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने स्कूल में काम छोड़ दिया था। इसके बाद वे अपने निजी कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों को वाणिज्य और चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की पढ़ाई कराते थे। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे और शिक्षण कार्य के सिलसिले में खंडवा में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: मुरैना: भाजपा नेता के बंद मकान से 45 हजार नकद समेत 4 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार में उनकी मां और बहन खंडवा में ही रहती हैं, जबकि उनका एक भाई इंदौर में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामेश्वर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे के बाद परिजनों का फिलहाल रो-रोकर बुरा हाल है, जिसके चलते पुलिस बाद में उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मोघट रोड थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें