फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गडकरी की अगुवाई में खंडवा से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा, CM सहित कई बड़े नेता भी होंगे शामिल

Tue, 05 Sep 2023 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में छह जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। ऐसे में इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा खंडवा से छह सितंबर को शुरू होगी। 
विज्ञापन
जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश के वोटरों को रिझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में छह जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। ऐसे में इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा खंडवा से छह सितंबर को शुरू होगी। इसी सिलसिले में भाजपा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शरीक होने खंडवा आएंगे। वे यहां यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा खंडवा से शुरू होने वाली है। खंडवा से शुरू होने वाली इस यात्रा में नितिन गडकरी के अलावा केंद्र के और भी कई बड़े नेता शामिल रहेंगे। केंद्र के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के भी कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत निमाड़ के प्रसिद्ध संत दादा धूनी वाले के मंदिर से की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद गडकरी यहाँ एक रोड शो भी करेंगे। यात्रा प्रभारी इंदौर सांसद शंकर ललवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग हिस्सों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। खंडवा से यात्रा क्रमांक 3 की शुरुआत होगी। विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा अपने अपने क्षत्रो से होते हुए 25 तारीख को भोपाल पहुंचेगी। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा की यात्रा के माध्यम से हम जनता के सामने भाजपा सरकार के कार्यों और उपलब्धियां को रखेंगे। उन्होंने आह्वान किया की पार्टी कार्यकर्ता और आमजन इस यात्रा से जुड़ें। 

वहीँ खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने इस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच में गई है। पिछले कई वर्षों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही हैं। इस जैसे माध्यम से हम जनता के बीच उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं। इस वर्ष जन आशीर्वाद यात्रा को विस्तारित कर हर विधानसभा में एक जनसभा भी हो ऐसी व्यवस्था की गई है । यात्रा की शुरुआत करने राष्ट्रीय स्टार के नेता और पूरे प्रदेश के नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें