फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: केले के फसल के बीच छिपाकर बेची जा रही थी अवैध महुआ शराब, आरोपी महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

Mon, 10 Jun 2024 07:34 AM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। केले की फसल के बीच छिपाकर ये शराब बेची जा रही थी। 
विज्ञापन
खेतों से जब्त की गई अवैध शराब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की नेपानगर थाना पुलिस अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच ग्राम डवालीखुर्द में केले के फसल के बीज खेतों में छिपा कर रखी गई अवैध कच्ची हाथ भट्टी महूआ शराब को जब्त किया है। वहीं इसे बेचने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के अनुसार रविवार को थाना नेपानगर पर मुखबिर से ग्राम डवालीखुर्द में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महूआ शराब विक्रय करने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी ने टीम बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां पुलिस टीम को एक महिला कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में लेकर खड़ी हुई दिखी। पूछताछ में उसने अपना नाम रेखा बाई पति अनिल जाति भीलाला (35) निवासी डवालीखुर्द बताया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर के सामने केली के खेत में 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई जो कि 15-15 लीटर वाली 4 केनों में बेचने के लिए भरकर रखी गई थी। इसके बाद आरोपी रेखा बाई को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 426/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें