फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar News: हिंदू महासभा ने कश्मीर आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्ररक्षा का लिया संकल्प

Sat, 03 May 2025 12:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंकारेश्वर

सार

पहलगाम क्षेत्र में आतंकी हमले में मारे गए हिंदू श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति हेतु खंडवा में  तर्पण, मुंडन और सामूहिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदा जल से तर्पण और शास्त्र विधि से मुंडन कर शोक संतप्त श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर के गौमुखघाट पर तर्पण, मुंडन और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकी हमले में मारे गए हिंदू श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति हेतु खंडवा में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा ओंकारेश्वर स्थित पवित्र गौमुख घाट पर शुक्रवार ( 2 मई) तर्पण, मुंडन और सामूहिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदू परंपरा अनुसार संपन्न इस कार्यक्रम में दिवंगतों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता और राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


यह आयोजन संत श्री सौमित्रदास जी त्यागी बापू (प्रदेश पदाधिकारी, संत महासभा) के सानिध्य में  हुआ।  नर्मदा जल से तर्पण और शास्त्र विधि से मुंडन कर शोक संतप्त श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में हिंदू महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

'यह केवल श्रद्धांजलि नहीं, चेतना का आह्वान है'

संत श्री सौमित्रदास जी त्यागी बापू ने कहा, “कश्मीर में हुई घटना केवल पीड़ा ही नहीं, चेतना का संदेश भी है। जब तक हिन्दू समाज एकजुट होकर आत्मरक्षा के लिए सजग नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। यह आयोजन हिन्दू समाज के आत्मबोध का प्रतीक है।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड़, पकड़ने गई टीम पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा, “देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ अब समय है कि समाज के भीतर फैले आतंकवाद के विरुद्ध भी सजग रहा जाए। हिंदू महासभा समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा व अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मानसिक विक्षिप्तों को दबंगों ने बनाया बंधुआ मजदूर, प्रशासन के एक्शन से मचा हड़कंप, 16 को मिली आजादी

'अवैध घुसपैठियों पर त्वरित कार्यवाही हो'

जिला संगठन मंत्री पंडित जीतू दुबे ने कहा, “यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि हिन्दू समाज को एकजुट कर इस्लामिक कट्टरवाद के विरुद्ध चेतना जगाने का माध्यम है। हम सरकार से भी अपेक्षा करते हैं कि देश में रह रहे अवैध घुसपैठियों पर त्वरित कार्यवाही हो।” अंत में सभी उपस्थितजनों ने नर्मदा तट पर राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु कार्यरत रहने का संकल्प लिया तथा पीड़ित परिवारों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें